कोरियन बोलना सीखे - 20 Tips


 कोरियन (한국어, Hangugeo) दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और चीन के यान्बियन कोरियन ऑटानमस प्रीफेक्चर (Yanbian Korean Autonomous Prefecture) की ऑफिशियल भाषा है, और कोरियन डायस्पोरा की ऑफिशियल सामुदायिक भाषा है जो उज़्बेकिस्तान से लेकर कनाडा और जापान में बोली जाती है। यह एक आकर्षक लेकिन जटिल भाषा है जिसका इतिहास और संस्कृति बहुत ही अद्भुत है। चाहे आप कोरियन देश में यात्रा करने की योजना बना रहे हों, अपनी संस्कृति के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे हों, या आपको बस नई भाषाएं सीखना पसंद है, कोरियन सीखने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें और आप जल्द ही कोरियन में माहिर हो जाएंगे!

हंगुल (Hangeul) सीखें, ये कोरियन ऐल्फाबेट (alphabet) हैं: शुरू में कोरियन सीखते वक्त, ऐल्फाबेट सीखना अच्छा रहता है, खासकर यदि आप आगे जाकर कोरियन पढ़ना और लिखना चाहते हैं। कोरियन ऐल्फाबेट सरल होते हैं, पर अंग्रेजी बोलने वालों को ये शुरु में अजीब लग सकते हैं, क्योंकि यह रोमन ऐल्फाबेट से एकदम अलग होते हैं।

हंगुल को 1443 में जोसोन राजवंश (Joseon Dynasty) के दौरान बनाया गया था। हंगुल में 24 अक्षर, 14 कान्सोनेन्ट (consonants) और 10 वाउअल (vowels) होते हैं। हालांकि, यदि आप 16 डिपथोंग्स (diphthongs) और डबल कान्सोनेन्ट को भी शामिल करते हैं, तो कुल 40 अक्षर होते हैं।[१]

चीनी (Chinese) मूल के शब्दों का वर्णन करने के लिए, कोरियन भाषा लगभग 3,000 चीनी अक्षरों या हंजा (Hanja) का उपयोग भी करती है। जापानी कांजी (Kanji) के विपरीत, कोरियन हंजा का प्रयोग ज्यादा अकादमिक लेखन (academic writing), धार्मिक (बौद्ध) ग्रंथों, शब्दकोशों (dictionaries), अखबार की सुर्खियों में, शास्त्रीय (classical) और द्वितीय विश्व युद्ध से पहले के कोरियन साहित्य में, और परिवार के नामों में होता है। उत्तर कोरिया में, हंजा का उपयोग लगभग न के बराबर किया जाता है।[२]

गिनती करना सीखें: गिनती सीखना किसी भी भाषा सीखने का एक आवश्यक कौशल (skill) है। कोरियन में गिनती सीखना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि कोरियन लोग स्थिति के हिसाब से दो अलग कार्डिनल नंबरों का प्रयोग करते हैं: कोरियन और सीनो-कोरियन (Sino-Korean), जो कि चीनी भाषा से उत्पन्न हुई है और उसके कुछ अक्षर इसमें शामिल हैं।[३]

चीजों की संख्या (1 और 99 के बीच) और उम्र के लिए (जैसे कि, 2 बच्चे, बीयर की 5 बोतलें, 27 वर्ष की उम्र), कोरियन फॉर्म का प्रयोग करें। कोरियन फॉर्म में दस तक गिनती करने के लिए नीचे देखें:

एक = 하나 का उच्चारण होता है - "हना"

दो = 둘 का उच्चारण होता है - "दूल"

तीन = 셋 का उच्चारण होता है - "से(त)" ("त" का उच्चारण स्पष्ट तरीके से नहीं किया जाता है। पर, "त" का उच्चारण मंद स्वर में किया जाता है)

चार = 넷 का उच्चारण होता है - "ने(त)"

पांच = 다섯 का उच्चारण होता है - "दा-से(त)"

छह = 여섯 का उच्चारण होता है - "यो-से(त)"

सात = 일곱 का उच्चारण होता है - "इल-गोप"

आठ = 여덟 का उच्चारण होता है - "योह-दोल्ब"

नौ = 아홉 का उच्चारण होता है - "आहोप"

दस = 열 का उच्चारण होता है - "योल"

तारीख, पैसे, ऐड्रेस, फोन नंबर, और 100 से ऊपर की संख्याओं के लिए सीनो-कोरियन फॉर्म का उपयोग करें। सीनो-कोरियन फॉर्म में दस तक गिनती करने के लिए नीचे देखें:

एक = 일 का उच्चारण होता है - "इल"

दो = 이 का उच्चारण होता है - "ई"

तीन = 삼 का उच्चारण होता है - "साम"

चार = 사 का उच्चारण होता है - "सा"

पांच = 오 का उच्चारण होता है - "ओ"

छह = 육 का उच्चारण होता है - "युक"

सात = 칠 का उच्चारण होता है - "चिल"

आठ = 팔 का उच्चारण होता है - "पाल"

नौ = 구 का उच्चारण होता है - "गु" (ज्यादातर लोग इसे "कु" कहते हैं)

दस = 십 का उच्चारण होता है - "शिप"

सरल वोकैब्यलेरी (vocabulary) याद करें: आपको जितनी ज्यादा वोकैब्यलेरी पता होगी, आप उतनी तेजी के साथ एक भाषा बोल सकेंगे। जितना संभव हो, रोजाना बोले जाने वाले कोरियन शब्दों के साथ खुद को परिचित करते रहें - और आप जल्द ही उनमें माहिर हो जाएंगे!

जब आप हिंदी में एक शब्द सुनते हैं, तो सोंचे कि आप उसे कोरियन में कैसे कहेंगे। यदि आपको वह पता न हो, तो उसे लिख लें और बाद में उसका अनुवाद ढूंढें। इसके लिए अपने साथ हर समय एक छोटी से नोटबुक रखनी ठीक रहेगा।

अपने घर की वस्तुओं में कोरियन लेबल लगाएं जैसे कि शीशे पर, कॉफी टेबल पर और चीनी की कटोरी पर। आपको वे शब्द बार बार दिखते रहेंगे और आपको उन शब्दों को सीखते वक्त उसका एहसास भी नहीं होगा!

एक शब्द या वाक्यांश को दोनों 'कोरियन से हिंदी' और 'हिंदी से कोरियन' में सीखना महत्वपूर्ण है। इस तरह से आपको केवल उसकी पहचान ही नहीं होगी, बल्कि आप यह भी सीख जाएंगे कि उसे कैसे कहना है।

विनम्र तरीके से बातचीत करने के तरीके समझें: कोरियन भाषा में औपचारिकता के स्तरों को समझना महत्वपूर्ण है। कोरियन में एक व्यक्ति की उम्र और ओहदे के आधार पर क्रिया का अंत, बदलता है, और साथ ही सोशल सेटिंग (social setting) से भी इसपर असर पड़ता है। विनम्र तरीके से बातचीत करने के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि भाषा में औपचारिकता (formality) कैसे काम करती है। औपचारिकता के स्तर तीन प्रकार के होते हैं:

अनौपचारिक तरीका - इसका प्रयोग समान उम्र या कम उम्र के लोगों क प्रति होता है, विशेष रूप से करीबी दोस्तों के बीच में।

विनम्र तरीका - इसका प्रयोग उम्र में बड़े लोगों के प्रति, और औपचारिक सामाजिक स्थितियों में होता है।

माननीय तरीका - इसका प्रयोग बहुत ही ज्यादा औपचारिक स्थितियों में होता है (जैसै कि न्यूज़ में या सेना में)। इसका प्रयोग सामान्य स्थितियों में बहुत कम होता है।[४]

बेसिक व्याकरण पढ़ें: किसी भी भाषा में सही ढंग से बात करने के लिए, उस भाषा की व्याकरण पढ़ना आवश्यक है। हिंदी की व्याकरण और कोरियन व्याकरण में काफी अंतर है, उदाहरण के लिए:

कोरियन में, लगभग हमेशा ही विषय-वस्तु-क्रिया क्रम का उपयोग होता है, और क्रिया हमेशा वाक्य (sentence) के अंत में आती है।

कोरियन में, यदि बातचीत करते वक्त दोनों लोगों को बात के विषय का पता है, तो वाक्य से विषय को हटाना काफी आम है। वाक्य के विषय का संदर्भ (context) से अनुमान लगाया जा सकता है या उसका ज़िक्र किसी पिछले वाक्य में किया गया हो सकता है।[५]

कोरियन में, विशेषण (adjective) क्रियाओं की तरह कार्य करते हैं, और उन्हें बदला जा सकता है और एक वाक्य का काल (tense) बताने के लिए वे अलग-अलग रूप ले सकते हैं।[५]

अपने उच्चारण को सुधारें: कोरियन उच्चारण हिंदी से एकदम अलग है, और इसका उच्चारण सही ढंग से करने के लिए बहुत ज्यादा अभ्यास की जरूरत होती है।

अंग्रेजी बोलने वाले लोगों की यह गलती रहती है कि रोमनाइज्ड (Romanized) कोरियन अक्षरों का उच्चारण करते वक्त, वे उनका उच्चारण अंग्रेजी भाषा के समान करते हैं। दुर्भाग्य से, ऐसा नहीं है। नौसिखियों (Beginners) को रोमनाइज्ड अक्षरों का सही कोरियन उच्चारण सीखना होगा।[६]

अंग्रेजी में जब एक शब्द कान्सोनेन्ट में समाप्त होता है, तब वक्ता (speaker) आखिरी अक्षर कहने के बाद हमेशा एक छोटी सी आवाज निकालता है। यह आवाज उन लोगों को सुनने में मुश्किल हो सकती है जिन्होने कभी कोरियन भाषा नहीं सुनी है। उदाहरण के लिए, जब अंग्रेजी में वक्ता "शिप" (ship) कहता है, तब 'प' कहने के बाद, उनके मुंह खोलने पर थोड़ी सी आवाज आती है। कोरियन में ऐसा नहीं होता है, और शब्द कहने के बाद कोरियन लोग अपना मुंह बंद रखते हैं।

निराश न हों!: यदि आप कोरियन सीखने के बारे में गंभीर हैं, तो जारी रहें - एक दूसरी भाषा सीखने पर आपको जो संतुष्टि मिलेगी, वह अभी मिल रही कठिनाइयों से कहीं बढ़कर होगी। एक नई भाषा सीखने में समय और अभ्यास लगता है, यह रातोंरात नहीं होगा।